Weather Updates: दिल्ली-NCR में बादलों की आंख-मिचौली जारी लेकिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश
नई
Recommended Video

दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल लेकिन हल्के-हल्के
आज सुबह हल्की बारिश से होने से तापमान में तो कमी आई है लेकिन शाम तक भारी बारिश के आसार नहीं है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है और अगले एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं हे लेकिन राज्य में प्री-मानसून गतविधियां जारी रहेंगी जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश संभव है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी
मानसून बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में ये पूरी तरह से एक्टिव है। तो वहीं उत्तराखंड में तो बारिश ने आफत पैदा कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस वक्त वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी भी उफान पर है, मौसम विभाग ने आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका
वैसे आज और कल गुजरात, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं जींद, गोहाना, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, महेंद्रगढ़, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है।

स्काईमेट ने कही ये बात
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं केरल में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि यूपी, एमपी और बिहार में बरसात तेज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications