Weather Updates: देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, 18 जून। इस वक्त देश के अधिकांश हिस्से मानसून की बारिश में तरबतर हैं , जहां मानसून नहीं बरस रहा है, वहां प्री-मानसून ने लोगों को भिगोया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश के कारण बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

पूरे महाराष्ट्र में बारिश की आशंका
तो वहीं दीव, सूरत, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर में भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है तो वहीं पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर , नंदरबार, भोपाल, नौगोंग, हमीरपुर,और समस्तीपुर ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबकि आज एक बार फिर से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश की आशंका है। यहां भी अलर्ट जारी है।

केरल में बारिश का सिलसिला जारी है
मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा के फतेहाबाद, बरवाला, नरवाना, राजौंद, जींद, गोहाना, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, महेंद्रगढ़, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है। तो वहीं केरल में बारिश का सिलसिला जारी है।

दिल्ली में फिर बरसेंगे बादल
अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो कल यहां बारिश हुई है, जिससे यहां का मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली में आज भी बादलों के बरसने के आसार हैं। आईएमडी ने आज भी यहां बारिश की चेतावनी देते हुए कहा है कि बरसात के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

स्काईमेट ने कही ये बात
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में 12 स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिमालय, उत्तर पूर्व भारत, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications