Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, बिहार में Orange Alert जारी
नई दिल्ली, 10 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज बिहार और यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने कहा है कि आज बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए यहां Orange Alert जारी किया गया है। जिन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, सीतामढ़ी, किशनगंज, भभुआ, रोहतास और अररिया।
Recommended Video


कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
जबकि यूपी के जिन जिलों में आज बारिश हो सकती है कि उनके नाम हैं इटावा , जालौन , हमीरपुर , औरैया , फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, आगरा , गोरखपुर , कौशांबी , बलिया , बांदा , चंदौली , बहराइच और कानपुर। इन शहरों में आज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार है, यहां पर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की आशंका
बता दें कि मौसम विभाग ने इससे पहले यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की थी। तो वहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, हरियाणा , सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में भी तेज बारिश हो सकती है को वहीं जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
- महाराष्ट्र,
- तमिलनाडु,
- आंध्र प्रदेश,
- रायलसीमा,
- तेलंगाना,
- उत्तराखंड,
- हिमाचल प्रदेश,
- पश्चिम बंगाल,
- झारखंड,
- छत्तीसगढ़,
- उत्तराखंड
- जम्मू कश्मीर,
- राजस्थान के पूर्वी हिस्से,
- मध्य प्रदेश,
- गोवा,
- महाराष्ट्र,
- नगालैंड,
- मणिपुर,
- मिजोरम,
- त्रिपुरा,
- कर्नाटक ,
- पश्चिम बंगाल,
- ओडिशा,
- आंध्र प्रदेश,
- तेलंगाना
- गुजरात और
- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह












Click it and Unblock the Notifications