Weather Updates: देश के 6 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है अगले कुछ ही घंटों के अंदर देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटे के अंदर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार ) के कुछ जिलों में आंधी-पानी कहर बरपा सकते हैं।

देश के 6 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

देश के 6 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

आईएमडी के मुताबिक हरियाणा के कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, राजस्थान के विराटनगर, अलवर, उत्तर प्रेश के सहारनपुर, उत्तराखंड के रुड़की, मध्य प्रदेश के राजगढ़ और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अगले कुछ घंटे के अंदर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है...

बता दें कि मंगलवार को आईएमडी ने जानकारी दी थी कि दिल्ली में अगले 3 से 4​ दिनों में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है, उसके बाद बारिश में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

यूपी में जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी में जारी रहेगा बारिश का दौर

आईएमडी के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी गर्मी का प्रकोप राजधानी में रहेगा तो वहीं पूर्वी यूपी में भारी बारिश होने के ज्यादा आसार हैं। राज्य में बारिश का सिलसिला गुरुवार 2 जुलाई तक जारी रह सकता है।

अगले 24 घंटों में यहां होगी जमकर बारिश

अगले 24 घंटों में यहां होगी जमकर बारिश

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है, जिसके चलते यहां पर अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+