Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यो में आज बारिश की आशंका, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, Alert जारी
नई दिल्ली, 08 फरवरी। उत्तर भारत में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो वहीं दूसरी और आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान है इसी वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की वजह से एक बार फिर से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंडक बढ़ेगी। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान आपको , बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा।

ठंड बढ़ने के आसार
आईएमडी ने कहा है कि आज पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी होने की संभावना नजर आ रही है। लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।
Recommended Video

न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के ही आसपास रहने वाला
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहले ही कहा है कि दिल्ली में कल तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के ही आसपास रहने वाला है।

आज हल्की बारिश होने की आशंका
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ,ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और अंडमान और निकोबार, उत्तर राजस्थान में आज हल्की बारिश होने की आशंका है, जबकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं।

दिल्ली में आज भी प्रदूषण का लेवल काफी हाई है
अगर दिल्ली के आबो-हवा की बात करें तो दिल्ली में आज भी प्रदूषण का लेवल काफी हाई है, दिल्ली में वायु गुणवत्ता (कुल मिलाकर) 280, नोएडा का AQI 297 और गुरुग्राम का AQI 200 रहा है।
ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 282 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 289 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली-291 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-214 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 287AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 276 QI बहुत खराब
- लोधी रोड, 275 AQI बहुत खराब












Click it and Unblock the Notifications