Weather Updates: भारी बारिश से तमिलनाडु बेहाल, स्कूल बंद, अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 07 नवंबर। इस वक्त तमिलनाडु में जमकर बारिश हो रही है, राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्य में इस वक्त पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत कई जिलों में जमकर वर्षा हो रही है। बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं लोगों के घरों में पानी घुस गया है, यातायात सेवा भी प्रभावित हुई हैं लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के तटीय इलाकों को खाली कराया गया है क्योंकि भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो वहीं भारी बारिश के चलते चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचिपुरम जिलों में स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, तो वहीं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम को संबंधित क्षेत्रों में भेज दिया गया है।
Recommended Video

भारी बारिश से तमिलनाडु बेहाल
भारी बारिश से बेहाल सबसे ज्यादा कोरातुर, पेरंबूर, अन्ना सलाई, टी नगर, गिंडी, अडयार, पेरुंगुडी, ओएमआर और चेन्नई हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। इस बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, कर्नाटक में भी बारिश के आसार हैं तो वहीं पूर्वोत्तर मानसून के कारण 9-11 नवंबर तक आंध्र प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है।

महाराष्ट्र के तटों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावना
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि 'अरब सागर के ऊपर बना प्रेशर बहुत जल्द ही निम्न दबाव में बदल जाएगा। यह अगले 24 घंटों में और तीव्र होगा। इसके प्रभाव से, अगले दो दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावना है। मुंबई, पुणे और नासिक में भी हल्की बारिश संभव है।'

हल्की से मध्यम बारिश संभव
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में कुछ भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दक्षिण गुजरात में हल्की बूंदाबांदी संभव है
तो वहीं दक्षिण गुजरात में हल्की बूंदाबांदी संभव है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और पारा नीचे गिरेगा, जिससे ठंडक बढ़ेगी और अब आने वाले दिनों में मौसम का यही हाल रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications