Weather Updates: देश के 7 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, मौसम विभाग का Alert जारी

नई दिल्ली। मार्च के आते ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है जिससे लोगों को परेशानी में डाल दिया है, क्योंकि लोगों को लग रहा है कि जब मार्च में गर्मी का ये हाल है को मई और जून के महीने में मौसम का क्या हाल होगा, ओडिशा में तो अभी से ही पारा चालीस के पार पहुंच चुका है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कुछ राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि आज और कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं मेघालय- त्रिपुरा में कड़क बिजली के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है।

Recommended Video

    देश के 9 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, गिर सकते हैं ओले, घाटी में भी बदलेगा मौसम
     देश के 7 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

    देश के 7 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

    विभाग का कहना है कि पाकिस्तान से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस वक्त देश के कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है, पहाड़ों पर भी विक्षोभ के ही कारण बर्फबारी और बारिश के आसार है। कल भी घाटी, हिमाचल और उत्तराखंड कुछ स्थाानों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। विभाग ने यहां पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग ने कहा है कि भौगोलिक स्थिति में बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है इसी कारण अभी से कई राज्यों में जेठ वाली यानी कि मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है, मार्च के अंत तक गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

     8 मार्च को दिल्ली में पारा एकदम से चढ़ेगा

    8 मार्च को दिल्ली में पारा एकदम से चढ़ेगा

    विभाग ने कहा कि राजधानी दिल्ली में भी 5 मार्च को ठंडी हवाएं चल सकती हैं और बारिश के आसर दिख रहे हैं तो वहीं 8 मार्च को दिल्ली में पारा एकदम से चढ़ेगा, यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन आज दिल्ली की सुबह शुष्क, साफ और खुशनुमा थी। आज ना दिल्लीवासियों को सुबह ठंड लगी और ना ही गर्मी का एहसास हुआ।

    भीषण गर्मी पड़ने के आसार

    भीषण गर्मी पड़ने के आसार

    बता दें कि आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही कह रखा है कि इस बार मार्च में ही भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि विषुवतीय प्रशांत क्षेत्र के ऊपर मध्यम 'ला नीना' की स्थिति बनी हुई है,जिसकी वजह से इस बार गर्मी जोरों की पड़ने वाली है।

    ओलावृष्टि की आशंका

    ओलावृष्टि की आशंका

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर में ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं तो वहीं मैदानी इलाकों का पारा अब चढ़ेगा, ऐसे आसार थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+