Weather Updates: साउथ-वेस्ट मानसून फिर से हुआ एक्टिव, उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका
नई दिल्ली, 07 सितंबर। दिल्ली में आज भी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि साउथ-वेस्ट मानसून के एक्टिव होने के कारण दक्षिण से लेकर उत्तर तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने कहा कि आज कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है।

उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका
आईएमडी के मुताबिक ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात में सात-नौ सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दिल्ली में पहले से ही 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अब तक 980 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा है।
Recommended Video

अलर्ट जारी किया गया है
तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में रूक-रूक कर लेकिन भारी बारिश के आसार है और इस कारण यहां पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 2 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश
तो वहीं अगले 2 घंटों के दौरान शामली, कांधला, खतोली, देवबंद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर (यूपी), करनाल, कुरुक्षेत्र, नरवाना (हरियाणा) के क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण की वजह से बंगाल की खाड़ी पर एक लोप्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे बारिश होने की आशंका नार्थ इंडिया में नजर आ रही है।

स्काईमेट
जबकि स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications