Weather Updates : हिमाचल में बर्फबारी लेकिन तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, Red Alert जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

Weather Updates : तमिलनाडु में इस वक्त मानसून सक्रिय है, जिसकी वजह से यहां के कई जिलों और आस-पास के राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। इसी वजह से यहां पर Red Alert जारी है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 13 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अंदेशा व्यक्त किया है। इसलिए यहां के कई जिलों में चेतावनी जारी है और आज चेन्नई समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

 Weather Updates

आपको बता दें कि इस महीने के प्रारंभ में भी तमिलनाडु में भारी बारिश हुई थी। चेन्नई में जितनी इस दौरान बरसात हुई थी उतनी तो पूरे 72 साल में तीसरी बार हुई थी। भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। मौसम विभाग ने आज भी चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चंगलपेट, वेलूर, रानीपेट, तिरुपत्तूर और तिरुवण्णमल्लै में बरसात की आशंका को व्यक्त किया है।

 Weather Updates

मौसम विभाग का कहना है कि एक तो मानसून ऊपर से श्रीलंका तट के पास एक लो प्रेशर एरिया बन जाने के कारण दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। जहां तमिलनाडु का यही हाल है, वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में भी बरसात हो सकती है।

 Weather Updates

जहां साउथ का ये हाल है, वहीं दिल्ली में आज बारिश के आसार दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बरसात और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पहले से ही बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में तापमान गिरावट देखी जा रही है, कुल मिलाकर आज से कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

 Weather Updates

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम में भारी बारिश हो सकती है। तो वही दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भी हल्की बारिश का अंदेशा है, जबकि पहाड़ों पर बर्फ गिर सकती है और इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+