Weather Updates: हिमाचल-उत्तराखंड में हो सकती है बर्फबारी, राजस्थान के 25 जिलों में Orange Alert

Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे उत्तर भारत में मौसम उल्टा-पुल्टाहो गया है और बारिश हो रही है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है।

Weather Updates

Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। नौतापा के वक्त इस वक्त जमकर बादल बरस रहे है, जिसकी वजह से लोगों को सुलगती गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन मौसम के उलट-फेर को वैज्ञानिक भी सही नहीं मान रहे हैं। फिलहाल भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट यही कह रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से उत्तर भारत में और प्री-मानसून गतिविधियों के चलेते दक्षिण भारत में बारिश हो रही है।

राजस्थान के 25 जिलों में Orange Alert

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली, यूपी, राजस्थान, गुजरात , एमपी और बिहार में भारी बारिश हो सकती है इसलिए इन सभी जगहों पर पहले से ही चेतावनी जारी की गई है। विभाग का कहना है कि राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम काफी खराब होने वाला है इसलिए उसने 25 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई जगहों पर बिजली गुल

आपको बता दें कि कल जयपुर, उदयपुर और अजमेर के आस-पास इलाकों में दोपहर बाद काफी बारिश हुई लेकिन इससे पहले आई आंधी के कारम कई जगहों पर बिजली गुल हो गई थी, जिसकी वजह से बारिश थमने के काफी देर बाद भी लोगों में अंधेरे में रहना पड़ा।

बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

फिलहाल आज के लिए जहां अलर्ट जारी हुआ है वहां पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने सभी को घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी लेने को कहा है। गौरतलब है कि राजस्थान में 25 मई के बाद ही मौसम काफी खराब चल रहा है, जिसके कारण अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है

जहां राजस्थान का ये हाल है वहीं दूसरी ओर आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। इन जगहों पर तो ओलावृष्टि की संभावना नजर आ रही है। केदारनाथ धाम में मौसम काफी खराब हो गया है, जिसके कारण यात्रा करने वाले भक्तों को भी काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं आज पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्र प्रयाग में भी बरसात का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में भी हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

प्री-मानसून गतिविधियां चालू

साउथ जोन की बात करें तो दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में चार जून तक पहुंच सकता है इसलिए इन क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां चालू हो गई हैं और इसी कारण केरल, कर्नाटक और आंध्रा में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं जिसके लिए अलर्ट जारी है और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बरसात का अलर्ट जारी है। असम, सिक्किम और मिजोरम में बारिश के आसार है, जिसके लिए अलर्ट सोमवार से ही यहां जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+