Tamil Nadu Weather updates: तमिलनाडु में Red Alert, हेल्पलाइन नंबर्स जारी, पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद

चेन्नई, 09 नवंबर। भारी बारिश के कारण इस वक्त तमिलनाडु बेहाल है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक यहां 10-11 नवंबर को भारी बारिश के आसार हैं इसलिए उसने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है तो वहीं बारिश के अलर्ट के मद्देनजर 10-11 नवंबर को पुडुचेरी में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है

बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो तीव्र हो सकता है और इस वजह से यहां पर भारी बारिश होने का अनुमान है। वैसे तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून अक्टूबर से दिसंंबर तक सक्रिय रहता है और इस कारण यहां बारिश होती है लेकिन जिस तरह से इस बार वहां बादल बरस रहे हैं, उसके कारण वहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। दिसंबर 2015 के बाद से अब चेन्नई शहर में इतनी बारिश हुई है, बता दें तब चेन्नई में 294 मिमी बारिश हुई थी।

ये हैं आंकड़े

ये हैं आंकड़े

  • 2020- 162 मिमी
  • 2019- खास नहीं सामान्य वर्षा
  • 2018- खास नहीं सामान्य वर्षा
  • 2017-183 मिमी
  • 2016- खास नहीं सामान्य वर्षा
  • 2015- 294 मिमी
 राज्य में भारी बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत

राज्य में भारी बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत

तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने कहा कि राज्य में भारी बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत, 538 झोपड़ियां और 4 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बारिश तेज होने पर और नुकसान की आशंका है। तो वहीं आज से लेकर अगले तीन दिनों तक चेन्नई, चेंगलपट्टू, थिरुवल्लूर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, मायलादुथुराई, तिरुवरूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, और रामनाथपुरम शिवगंगई में भारी बारिश की आशंका है।

3 दिनों के लिए Red Alert

तमिलनाडु मौसम विभाग ने ट्वीट करके कहा है कि आज के लिए, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, कराईकल के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है तो वहीं कल के लिए, कुड्डालोर, विलुप्पुरम, शिवगंगा, रामनाथपुरम, कराईकल के लिए रेड अलर्ट है। जबकि 11 नवंबर के लिए, तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विलुप्पुरम, तिरुवन्नामलाई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हेल्पलाइन नबंर जारी

हेल्पलाइन नबंर जारी

  • चेन्नई कॉर्पोरेशन ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर "1913" जारी किया है।
  • जनता व्हाट्सएप नंबर 9445477205 के माध्यम से भी चेन्नई कॉर्पोरेशन से संपर्क कर सकती है।
  • अधिकारियों तक पहुंचने के लिए तीन लैंडलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।
  • ये नंबर हैं 04425619206, 04425619207 और 04425619208 के माध्यम से निगम तक पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+