IMD Updates: सर्दी के बाद अब सताएगी गर्मी, मार्च में ही चढ़ेगा पारा, जानिए मौसम विभाग का अपडेट
नई दिल्ली, 18 फरवरी। सर्दी के बाद अब सताएगी गर्मी क्योंकि मौसम विभाग ने कहा है कि 24 फरवरी से एकदम से पारा चढ़ने वाला है और 2 मार्च तक देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने जा रही है, जिसकी वजह से अब लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा और मार्च के मध्य और अंतिम सप्ताह में देश के कई राज्यों में अब गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि अप्रैल में भी सूरज अपने पूरे शबाब पर होगा, जिससे मई-जून में जमकर गर्मी पड़ने वाली है।

सर्दी के बाद अब सताएगी गर्मी
हालांकि मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि आने वाले दिनों यानी की फरवरी के अंत में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि आगामी दो सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात की कोई आशंका नहीं दिखाई प़ड़ रही है।

कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार
जबकि मौसम कार्यालय ने कहा कि 19 और 20 फरवरी के बीच हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

कई जगहों पर हुई बारिश
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेटवेदर ने कहा है कि केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और दक्षिण तमिलनाडु, लक्षद्वीप और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।
हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना नजर आ रही है, जबकि मध्य प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है तो वहीं पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

केरल तट के साथ एक ट्रफ रेखा बनी हुई है
स्काईमेट ने कहा है कि केरल तट के साथ एक ट्रफ रेखा बनी हुई है और हिमाचली क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इसलिए अगले 48 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications