Weather Updates: दिल्ली में बरसे बादल, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम, उत्तराखंड में Red Alert
नई दिल्ली, 27 जुलाई। मंगलवार सुबह को दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही यहां अलर्ट जारी किया हुआ था। आज बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, नई-दिल्ली (लोदी रोड), पूर्वी-दिल्ली, शाहदरा, प्रीत विहार, मध्य दिल्ली, एनई-दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम-दिल्ली के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज के साथ बारिश जारी रहेगी। राजधानी में येलो अलर्ट जारी है।
Recommended Video

जोरदार बारिश की आशंका
तो वहीं आईएमडी के मुताबिक यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब मे भी भारी बारिश का अनुमान है।उत्तराखंड के पांच जिलों में Red Alert जारी किया गया है। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, उत्तरकाशी और हरिद्वार में कल से ही बारिश हो रही है और आज भी यहां जोरदार बारिश की आशंका है।

24 घंटों के अंदर भारी से भारी बारिश की आशंका
जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार के कुछ हिस्सों में तीव्र हवा का संवहन बना हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि इन राज्यों में अगले 24 घंटों के अंदर भारी से भारी बारिश की आशंका है।

अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है
तो वहीं फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना, होडल, औरंगाबाद, एटा, कासगंज, जलेसर, सादाबाद, सिकंदर राव, इगलास, आगरा में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश , कर्नाटक, तमिलनाडु में जोरदार बारिश हो सकती है तो वहीं 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ जैसे आसार दिख रहे हैं।
तेज बारिश के आसार हैं
तो वहीं 27-29 जुलाई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications