जरा सी बरसात में दिल्ली हुई पानी-पानी, मुंबई का भी बुरा हाल, 3 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट
नई दिल्ली, 31 अगस्त। मंगलवार को दिल्ली-मुंबई में बारिश हुई है, हालांकि इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं, वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण दिल्ली-मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह जाम लग गया तो वहीं मुंबई में कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर में तो थोड़ी देर बादल बरसकर थम गए लेकिन मुंबई में सुबह से बारिश हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने मुंबई के लिए कल भी अलर्ट जारी किया है तो वहीं दिल्ली के लिए 3 दिनों का अलर्ट जारी हुआ है।
Recommended Video

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मालूम हो कि मुंबई में 15 सेंटीमीटर तक बारिश होने की आशंका है। वैसे बारिश की चेतावनी केवल मुंबई के लिए नहीं है बल्कि भारी बारिश का अलर्ट पूरे महाराष्ट्र के लिए जारी हुआ है। आईएमडी का कहना है कि 5 राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका है। ये राज्य हैं बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ,उत्तराखंड विदर्भ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में बारिश का दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक RK जेनामानी के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है, इस वक्त दिल्ली में तापमान 24 सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट जारी
तो वहीं केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, में भी जमकर मेघ बरसने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस वक्त अपने अंतिम जोन में प्रवेश कर चुका है और इस वजह से अब देश के कई राज्यों में जमकर बारिश होगी।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में जमकर मेघ बरसने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications