IMD : फिर भीगी मुंबई, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए Weather Updates

नई दिल्ली, 21 जुलाई। मुंबई में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। आज भी सुबह से मुंबई के कई इलाकों में बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने पहले से ही यहां भारी बारिश की संभावना व्यक्त की थी। नवी मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था और लोगों से अपील की थी कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें। आईएमडी ने कहा है कि बारिश का ये दौर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।

बारिश होने की आशंका

बारिश होने की आशंका

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में तो बाढ़ की भी स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान खुर्जा, पहासू, गभाना, खैर, फिरोजाबाद, हाथरस, इगलास, अलीगढ़, टूंडला, आगरा, जलेसर, अतरौली, बुलंदशहर, बिजनौर (यूपी) के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

जबकि अमरोहा, नरोरा, देबाई, शिकारपुर, पहासू, टूंडला, एटा, जलेसर, सादाबाद, सिकंदर राव, हाथरस, आगरा में तीव्र बारिश संभव है तो वहीं कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, और दिल्ली, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तरी कोंकण, बिहार और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका है।

Recommended Video

    Weather Update: Mumbai हुई पानी-पानी, इन States में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

    गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

    तो वहीं हिमाचल प्रदेश में लगातार तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है, भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+