Weather Updates:कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, महाराष्ट्र-कश्मीर में भूकंप के झटके, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 26 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए उसने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश , यूपी, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने यहां पर लोगों को चेतावनी दे रखी है।

कई जिलों में Orange Alert जारी
मौसम विभाग ने आज MP के कई जिलों में Orange Alert जारी किया हुआ है तो वहीं उसने राजस्थान के भी कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका व्यक्त की हुई है।
कई जिलों में बाढ़ की स्थिति
उसके मुताबिक आज एक बार फिर से कोटा ,उदयपुर, सिरोही, पाली में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को जलमग्न एरिया का हवाई सर्वेक्षण भी किया था।
Recommended Video

दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है
जबकि अगर दिल्ली की बात करें तो आज यहां हल्की बारिश होने की आशंका है। यहां पर आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। गुजरात ओर हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

महाराष्ट्र और कश्मीर में भूकंप के झटके
तो वहीं महाराष्ट्र और कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जान-माल का कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीवता 3.9 और कश्मीर में 3.4 थी। महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है तो वहीं कश्मीर में भी शाम तक बारिश होने का अनुमान है।

भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम , सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र ,कोंकण,गोवा और गुजरात में तेज बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे और लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications