Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी गलन

नई दिल्ली, 04 फरवरी। उत्तर भारत एक बार फिर से भीषण सर्दी की चपेट में है। गुरुवार से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी में बारिश होने से फिर से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आज और कल बारिश का दौर जारी रहने वाला है और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।बता दें कि पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण मैदानी इलाकों में फरवरी के महीने में बारिश हो रही है।

Recommended Video

    Weather Update: North India में कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट| वनइंडिया हिंदी
    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है

    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है

    जहां मैदानी इलाकों का ये हाल है वहीं दूसरी और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्माीर की वादियां इस वक्त बर्फ की सफेद चादर से ढंकी हुई है तो वहीं दूसरी ओर गुलमर्ग -पहलगाम में कल छह इंच और गांदरबल जिले में करीब पांच इंच बर्फबारी हुई है। बारामूला, कुपवाड़ा और घाटी के अन्य हिस्सों में भी आज और कल बर्फबारी का अलर्ट जारी है। पहाड़ों की बर्फबारी के कारण ही मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर लौट आया है।

    बारिश होने और ओले गिरने की आशंका

    बारिश होने और ओले गिरने की आशंका

    आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बंगाल, बिहार , एमी में बारिश होने और ओले गिरने की आशंका है, जिसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली में आज भी न्यूनतम तापमान 12- 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

    दिल्ली की हवा में मामूली सुधार

    दिल्ली की हवा में मामूली सुधार

    तो वहीं वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 290 है जो कि खराब श्रेणी में आता है । हालांकि बारिश के कारण दिल्ली की हवा में मामूली सुधार है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 290 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 289 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-284 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-212 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 256 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 267 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 254 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+