उत्तराखंड के 7 जिलों में Orange Alert जारी, इन राज्यों में भी भारी बारिश की आंशका

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के 7 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यही नहीं उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, मध्‍य प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी अगले 24 घंटे में भारी से ज्‍यादा भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और लोगों को खास करके पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। विभाग के मुताबिक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश की आशंका है।

उत्तराखंड के 7 जिलों में Orange Alert जारी

उत्तराखंड के 7 जिलों में Orange Alert जारी

यही नहीं विभाग ने अगले 48 घंटों में कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत देश के दक्षिणी राज्यों में भी भारी से भारी बारिश होने की बात कही है, इससे पहले स्काईमेट ने कहा था मॉनसून एक्सप्रेस ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हो गई है, जिसकी वजह से अब देश के लगभग हर इलाके में मूसलाधार बारिश होने के आसार है, एजेंसी के मुताबिक अगले 10 दिनों तक यानि जुलाई के आखिर तक भारी वर्षा होने के आसार हैं।

27 जुलाई से होगी झमाझम बारिश

27 जुलाई से होगी झमाझम बारिश

स्काईमेट ने कहा है कि अब तक मॉनसून ने राजस्थान को निराश किया है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, जुलाई के बचे 10 दिन अब सारी कमियों को पूरा कर देंगे। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में 27 जुलाई से गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

 भारी बारिश होने का अनुमान

भारी बारिश होने का अनुमान

वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, यहां भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में यहां हो सकती है भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में यहां हो सकती है भारी बारिश

जबकि आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बारा बांकी, बस्ती, बुलंदशहर, एटा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, ज्योतिबा फुले नगर, कन्नौज, कांशीराम नगर, लखनऊ, महामाया नगर, मऊ, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव के जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 2-4 घंटों के दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+