Weather Updates: दक्षिण भारत में मौसम खराब, तमिलनाडु में आज भी Orange Alert, जानिए IMD का अपडेट
Weather Updates: दिल्ली में जहां प्रदूषण चरम पर है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में मौसम बुरी तरह से खराब है। तमिलनाडु में तो आज भी ऑरेंज अलर्ट है। दरअसल तमिलनाडु में इस वक्त पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है और इसी वजह से ये राज्य इस वक्त भारी बारिश की चपटे में हैं।

चेन्नई में भारी बारिश होने की वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया है तो वहीं यहां के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए थे।
आज जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है वो निम्नलिखित है...
तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुवल्लूर, चेन्नई, तिरुवन्नमलाई, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, तिरुचिरापल्ली, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, अरियालुर, तंजावुर, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई, नागपट्टिनम, तिरुवरूर और कुड्डालोर।
केरल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भारी बारिश
केवल तमिलनाडु ही नहीं बल्कि केरल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कहीं जलजमाव तो कहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं घटित होने की आशंका है तो वहीं कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक साइक्लोनिक प्रेशर बन रहा है जिसकी वजह से इन राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
उत्तर भारत में मौसम शुष्क, बढ़ेगी ठंड
जबकि उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा, यूपी, बिहार, एमपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम शुष्क है और सुबह-शाम यहां पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी जबकि पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में काफी कमी होगी और सर्दी बढ़ेगी और आने वाले दिनों में यहां पर धुंध भी देखने को मिलेगी इसलिए सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications