Weather Updates: इन राज्यों में लेट होगी मानसून की एंट्री लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 23 जून। देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो वहीं कुछ राज्यों में अभी भी मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश के कई हिस्सों में मानसून की स्पीड स्लो पड़ गई है, जिसके कारण दिल्ली, राजस्थान में इसकी एंट्री लेट हो सकती है, आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में मानसून 5 दिन और राजस्थान में 10 दिन लेट से पहुंचेगा, हालांकि बीच-बीच में यहां प्री-मानसून गतिविधि जारी रहेगी।
Recommended Video

हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी उफान पर
फिलहाल अभी मानसून बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में ये पूरी तरह से एक्टिव है। तो वहीं उत्तराखंड में तो बारिश ने आफत पैदा कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस वक्त हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा नदी उफान पर है, मौसम विभाग ने आज भी यहां रेड अलर्ट जारी किया है।

अब तक 37 फीसदी अतिरिक्त बारिश
आपको बता दें कि देश में अभी तक 37 फीसदी अतिरिक्त बारिश हो चुकी है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहने वाला है और कृषि के लिए अच्छी खबर है।
पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।

आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका
वैसे आज और कल गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं जींद, गोहाना, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, महेंद्रगढ़, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है।

यूपी, एमपी और बिहार में बरसात तेज हो सकती है
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और केरल में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि यूपी, एमपी और बिहार में बरसात तेज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications