JK में पारा माइनस के नीचे तो दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मैदानी इलाकों का हाल
Weather Updates in Hindi: उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी और बरसात शुरू हो गई है। कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चल गया है तो वहीं शीतलहर के प्रकोप का असर अब जम्मू में भी पड़ने लगा है और आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा भी होगा और हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ेगी और डल झील के जमने की भी आसार दिख रहे हैं।

तो वहीं दिल्ली में आज बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से यहां भी सर्दी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी लेकिन प्रदूषण में कमी आएगी तो वहीं पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा और इस वीकेंड तक कोहरे का भारी प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।
उत्तराखंड में रेन अलर्ट जारी
तो वहीं उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। तो वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है और कोहरा देखने को मिलेगा।
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट जारी
जहां उत्तर भारत का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दक्षिण में बारिश ने आफत पैदा की है। पिछले हफ्ते साइक्लोन की वजह से तमिलनाडु में खासी तबाही हुई है तो वहीं इस हफ्ते भी अब दक्षिण में बरसात होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।
तीन दिनों तक इन राज्यों में बरसात हो सकती है
उसका कहना है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में बरसात हो सकती है और इसी कारण यहां पर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी लेकर ही निकलने को कहा गया है।
इन राज्यों में भी होगी बरसात
तो वहीं दूसरी ओर गोवा और महाराष्ट्र में आज हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों मिजोरम, असम, सिक्किम में भी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications