सावधान! इन राज्यों में आ सकती है धूल भरी आंधी, अगले 4 दिनों के लिए जारी हुआ ALERT
नई दिल्ली। पूरा भारत इस वक्त कोरोना संकट से जंग लड़ रहा है तो वहीं इसी बीच देश के कुछ राज्यों में गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, कहीं आंधी तो कहीं बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, ताजा अपडेट में भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में धूल भरी आंधी आने की आशंका व्यक्त की है, विभाग का कहना है कि पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के पास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के मौसम में बदलाव हो रहा है।

अगले 4 दिनों के लिए जारी हुआ ALERT
जिसके कारण अगले तीन-चार दिनों में राजस्थान, गुजरात में धूल भरी आंधी आ सकती है और इस दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है इसलिए विभाग ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवा की वजह से सोमवार तक मौसम में बदलाव के आसार हैं, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 27 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच पानी की बौछारें पड़ सकती हैं।

पंजाब और हरियाणा के लिए भी अलर्ट
तो वहीं पश्चिमी चक्रवात सक्रिय होने से पंजाब और हरियाणा में 25 अप्रैल से ले कर 27 अप्रैल तक 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है तो वहीं गुजरात के लोगों को भी आंधी का सामना कर पड़ सकता है, इस दौरान लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है, तो वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं।

धूल भरी आंधी चल सकती है
तो वहीं आज और कल राजस्थान में और महाराष्ट्र में गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, ललितपुर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड़, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली आदि जिलों में धूल भरी आंधी चल सकती है तो वहीं छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

क्या होता है डस्ट स्टॉर्म
'डस्ट स्टॉर्म' शुष्क मौसम और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में एक मौसम संबंधी आपदा है जिसमें धूल के बहुत बड़े तूफान उठते हैं, ये धूल के तूफान तब उठते हैं जब तेज हवा शुष्क सतह से ढीली रेत और गंदगी को उड़ाती है, यह प्रक्रिया मिट्टी को एक स्थान से ले जाती है और इसे दूसरे में जमा करती है, शहरी इलाकों में 'डस्ट स्टॉर्म' शब्द का उपयोग होने की संभावना अधिक होती है, खासकर जब धूल तूफान शहरी क्षेत्रों को प्रभावित करती है।
इस साल सामान्य रहेगा Monsoon, जमकर बरसेंगे बादल
मालूम हो कि मौसम विभाग ने इस साल मानसून के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस साल देश में सामान्य मानसून रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि मॉडल एरर को ध्यान में रखते हुए दीर्घ अवधि मानसून में 5 फीसदी की कमी या 5 फीसदी की बढ़त हो सकती है, पूर्वानुमान के मुताबिक 2020 के दौरान मानसून सामान्य रहेगा और इसके 100 फीसदी औसत के रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications