Weather Updates: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बरसात, अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 08 मार्च। मौसम में उलटफेर जारी है, बंगाल की खाड़ी में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है।आईएमडी ने कहा है कि 9 और 10 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद , हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि आईएमडी ने कहा है कि बारिश के बावजूद पारे में बढ़ोत्तरी होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल | वनइंडिया हिंदी
    दक्षिण भारत में बारिश होने के आसार

    दक्षिण भारत में बारिश होने के आसार

    दिल्ली में मौसम साफ रहेगा तो वहीं आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तो वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। तो वहीं केरल-तमिलनाडु में भी मौसम में हेर-फेर हो सकता है, जिससे दक्षिण भारत में बारिश होने के आसार हैं।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 280 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 212 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 213 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-231 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -278 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 231 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 232 AQI⁠ खराब
    हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार

    हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार

    तो वहीं स्काईमेट का कहना है अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी में बनने वाला लो प्रेशऱ अब तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। जिसके कारण मुंबई, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा,आंध्र प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+