Weather: हाड़ कंपाने वाली सर्दी से परेशान उत्तर भारत, कई राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली की हवा आज भी जहरीली

नई दिल्ली, 07 जनवरी। नार्थ इंडिया में सर्दी का सितम जारी है , घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुर रहे उत्तर भारत में आज बारिश के आसार नजर आ रहे है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में आज बारिश हो सकती है, हालांकि शुक्रवार को भी राजधानी की हवा जहरीली बनी हुई है।

आज भी राजधानी का AQI 273

आज भी राजधानी का AQI 273

आज भी राजधानी का AQI 273 है जो कि खराब श्रेणी में आता है। हालांकि बारिश होने से निश्चित तौर पर प्रदूषण में कमी आएगी लेकिन सर्दी में इजाफा होगा।शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कई राज्यों में बारिश होने के आसार

कई राज्यों में बारिश होने के आसार

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एमपी , छत्तीसगढ़, झारखंड,बिहार और यूपी में बारिश होने के आसार हैं, जिससे गलन बढ़ेगी। बारिश का दौर 14 तारीख तक जारी रहेगा। मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के अत्यधिक एक्टिव होने के कारण उत्तर भारत ठंड की मार झेल रहा है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi से Himachal तक बर्फबारी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | वनइंडिया हिंदी
     तापमान जीरो डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

    तापमान जीरो डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। डल झील जम गई है तो वहीं कश्मीर-लद्धाख, हिमाचल और उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढंकी हुई हैं। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान जीरो डिग्री के नीचे पहुंच गया है। कल श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में भी ये दौर जारी रहने वाला है तो वहीं दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि दक्षिण में इस वक्त मौसम शुष्क ही बना हुआ है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 192 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 223 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 117 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी- 234 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 206 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 206 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 212 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+