Weather Updates: हैदराबाद में भारी बारिश, Yellow Alert जारी , जानिए बाकी राज्यों का हाल

Hyderabaf Rains: दक्षिण भारत में इस वक्त जमकर बारिश हो रही है। हैदराबाद में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई स्थानों पर पानी भर गया है, जिससे ऑफिस जाने वालों और स्कूल जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर Yellow Alert जारी किया हुआ है।

 Weather Updates:

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही आज से लेकर अगले तीन दिनों तक ओडिशा,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश का अदेंशा जताया था और अलर्ट जारी किया था। मालूम हो कि तेलंगाना में मानसून ब्रेक पर था इसलिए यहां पर बारिश नहीं हो रही थी और जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब यहां पर फिर से मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके कारण इस हफ्ते के बचे दिनों में यहां पर जमकर बरसात होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है

Recommended Video

    Weather Updates: हैदराबाद में भारी बारिश, Yellow Alert जारी , जानिए बाकी राज्यों का हाल

    एक अनुमान के मुताबिक यहां पर 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश होने के आसार है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली में शाम तक हल्की बारिश संभव

    तो वहीं दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है, दिन में तो मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम तक हल्की बारिश संभव है। यहां पर उमस ने लोगों का जीना मुहाल किया है। तो वहीं नार्थईस्ट में भी भारी बारिश का अनुमान है।

    यूपी-बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है

    मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलर्ट जारी किया है तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ और यूपी-बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं बंगाल और महाराष्ट्र में हल्की बारिश का अंदेशा है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में हल्की बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+