Weather Updates in Hindi: कई राज्यों में बिगड़ा मौसम, IMD ने जारी किया Alert, जानिए ताजा अपडेट
Weather Updates in Hindi: देश भर में मौसम का उलटफेर जारी है, जिसकी वजह से लोग परेशान और वैज्ञानिक हैरान हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश हुई है तो वहीं अगले दो दिनों तक मौसम यहां गीला ही रहेगा तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर येलो अलर्ट और कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और भूस्खलन होने की भी आशंका है इसलिए लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि वो घर से निकलते वक्त जरूर मौसम का अपडेट ले लें।
यूपी-बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की बारिश, बहादुरगढ़, कोसली, पटौदी, फरीदाबाद, झज्जर, जगाधरी, छछरौली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, बल्लभगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं यूपी-बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं असम, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर में आज जमकर बरसात होगी इसलिए यहां पर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश
तो वहीं हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है, इसके लिए अलर्ट जारी है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर तेजी से जारी रहेगा। कर्नाटक, तेलगंना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश हो सकती है और लोगों को इसके प्रति सचेत रहने को कहा गया है। आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, बंगाल और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मानसून अपने अंतिम चरण में हैं
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून अपने अंतिम चरण में हैं इसलिए कई स्थानों पर हल्की और तेज बारिश हो रही है। इसलिए बारिश के साथ ही लोग मौसमी बिमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोग सर्दी और गर्मी की वजह से बुखार और खांसी से पीड़ित हो रहे हैं, तो वहीं बारिश के बाद लोग डेंगू और मलेरिया से भी परेशान हैं इसलिए सभी को सेहत के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है और क्योंकि जरा सी लापरवाही लोगों को सेहत पर भारी पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications