Weather Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका

Tamil Nadu Weather: आज दक्षिण भारत में मौसम काफी खराब है, बुधवार से लगातार हो रही बारिश ने यहां के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Weather Updates

भारी बरसात के चलते तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुथुनगर, पुधुकोट्टई, नीलगिरि जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए और आज भी यहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

केरल और कर्नाटक में आज बारिश का अलर्ट

केवल तमिलनाडु ही नहीं बल्कि केरल और कर्नाटक में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग का कहना है कि साउथ में मौसम इसलिए बिगड़ा है कि तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम काफी खराब रहेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है

तो वहीं आने वाले दिनों में लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा , गोवा, कोंकण-गोवा और पश्चिमी हिमालय में भारी बारिश होगी जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है

जहां साउथ का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर एक हिमाचली विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है कल से, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी होने की आशंका है। हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

चार दिनों के अंदर मौसम में काफी तब्दीली होगी

तो वहीं दूसरी ओर इसका असर मैदानी इला्कों पर होगा और इसी वजह से मौसम विभाग ने कहा है कि 23 तारीख से लेकर अगले चार दिनों के अंदर मौसम में काफी तब्दीली होगी क्योंकि यहां बारिश होने के आसार हैं और इस कारण ठंड भी बढ़ेगी इसलिए आशंका जताई जा रही है कि नवंबर के अंत तक दिल्ली में अच्छी-खासी सर्दी पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि दक्षिण भारत में आज मौसम खराब ही रहेगा। उसने आज से लेकर कल तक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। स्काईमेट ने कहा है कि आज पश्चिमी हिमालय बर्फबारी संभव है को वहीं पूर्वोततर में हल्की बरसात और उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+