IMD Updates: हिमाचल-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 04 सितंबर। देश के कई राज्यों में आज भारी से बहुत भारी की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून अपने अंतिम पड़ाव में हैं लेकिन इसके बावजूद आज कई राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा है। उसने आज हिमाचल प्रदेश, कश्मीर समेत दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश की बात कही है।

हिमाचल के नौ जिलों में आंधी-पानी की आशंका
आईएमडी के मुताबिक आज हिमाचल के नौ जिलों में आंधी-पानी की आशंका है, उसने पहले से ही यहां पर एडवाइजरी भी जारी की है , उसने यहां पर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में छह सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा इसलिए यहां पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी अलर्ट
तो वहीं जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी आज बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर भी चेतावनी जारी की है। जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है । तमिलनाडु, केरल, माहे , कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में होगी वर्षा
IMD ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में भी वर्षा होने की बात कही है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां उमस का वातावरण बना रहेगा, आज और कल बादल छाए रहेंगे और दिल्ली का अधिकतम पारा 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। तो वहीं यूपी के भी कई जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है ।

कहीं-कहीं पर बिजली कड़कने के आसार
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल-कश्मीर में भारी बारिश तो वहीं कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, , उत्तराखंड, असम , सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में जोरदार वर्षा होने के आसार हैं, कहीं-कहीं पर बिजली कड़कने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications