Weather Updates: तमिलनाडु-तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका, हिमाचल में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम सर्द हो गया है, लोगों को हवा में सिहरन महसूस होने लग गई हैं तो वहीं दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है। इस वक्त तमिलनाडु, तेलंगनाा,कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में जमकर बरसात हो रही है, जिसके कारण दक्षिण में भी तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि अगले 3 दिनों तक तमिलनाडु में जमकर बारिश होने वाली है और इस वजह से उसने यहां अलर्ट जारी किया है।

तमिलनाडु-तेलंगाना में भारी बारिश की आशंका
तमिलनाडु में भारी बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी रहेगा, जिसके कारण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश के आसार हैं। दरअसल तमिलनाडु में इस वक्त पूर्वोत्तर मानसून एक्टिव है और इसी कारण वहां पर बारिश हो रही है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता अक्टूबर से दिसंबर तक की होती है।

नार्थ के तापमान में भी अब कमी आएगी
वैसे जहां दक्षिण का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नार्थ के तापमान में भी अब कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक और दो नवंबर को हिमाचल, कश्नीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसके कारण तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा और सर्दी बढ़ेगी।
Recommended Video

नवंबर से ठंड में तेजी आएगी
आईएमडी के मुताबिक दिवाली के बाद कई राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से ठंड में तेजी आएगी और इस बार ला-लीना के कारण सर्दी काफी बढ़ेगी।

अगले 24 घंटों के दौरान होगी बारिश
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, केरल के साथ-साथ तमिलनाडु,पुडुचेरी ,रायलसीमा-कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के तापमान में कमी आएगी और ठंड बढे़गी। ये क्रम अब नियमित रूप से जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications