Weather Updates: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 21 जून। देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो वहीं दिल्लीवासियों को अभी भी मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने फिर से कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति पहले से स्लो हो गई है, ऐसे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री थोड़ी सी लेट हो सकती है। विभाग के अनुमान के मुताबिक इन राज्यों में अगले हफ्ते मानसून पहुंचने के आसार है।
Recommended Video

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में भारी बारिश ने आफत मचाई हुई है। उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी है क्योंकि यहां पर शारदा बैराज का जलस्तर भारी बारिश के कारण काफी बढ़ गया है। राज्य में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं तो वहीं बदरीनाथ हाईवे और जोशीमठ बंद है। हालांकि आज सुबह से अभी तक देहरादून में मौसम साफ है। मौसम विभाग ने कहा है कि शारदा बैराज का बढ़ता लेवल यूपी के कई राज्यों को भी प्रभावित कर सकता है।

केरल में भारी बारिश का सिलसिला जारी
केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि आज लेकर अगले 24 घंटों में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं जींद, गोहाना, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, महेंद्रगढ़, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है। तो वहीं केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

1 से 20 जून के बीच 41 प्रतिशत बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि भारत में अभी कई हिस्सों में अभी मानसून नहीं आया है लेकिन 1 से 20 जून के बीच देश में 41 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहने वाला है और कृषि के लिए अच्छी खबर है। फिलहाल जिस तरह से आसार हैं उससे तो यही लगता है कि इस बार बारिश किसी को भी निराश नहीं करेगी।

स्काईमेट ने कही ये बात
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं केरल में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि यूपी, एमपी और बिहार में बरसात तेज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications