Weather Updates: भारी बारिश की गिरफ्त में कई राज्य, ओडिशा में Red Alert, जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 27 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मुसीबत पैदा कर दी है तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज ओडिशा और एमपी में भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने ओडिशा में Red Alert और मध्य प्रदेश के कई जिलों में Orange Alert जारी किया है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में चलेंगी तेज हवाएं, Maharashtra में Yellow Alert | वनइंडिया हिंदी | *News
    ओडिशा में Red Alert

    ओडिशा में Red Alert

    उसका कहना है कि ओडिशा में आज से लेकर अगले दो दिनों तर भारी बारिश के आसार हैं। उसने मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, कटक, जाजपुर, बालासोर और भद्रक, गंजम, अंगुल और ढेंकनाल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

    दस लाख लोग प्रभावित

    दस लाख लोग प्रभावित

    मालूम हो कि ओडिशा पहले से ही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का दंश झेल रहा है। अभी तक वहां भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ की वजह से दस लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं, फिलहाल राज्य में Red Alert जारी है और लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सचेत रहने को कहा गया है।

    मध्य प्रदेश में Orange Alert जारी

    मध्य प्रदेश में Orange Alert जारी

    आपको बता दें कि केवल ओडिशा में ही नहीं बाढ़ की मार सह रहे मध्य प्रदेश में भी आज भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। राज्य के कई जिलों में Orange Alert जारी है। भोपाल, रीवा,विदिशा, सागर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में आज भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर एमपी में 31 अगस्त तक रहेगा।

    हल्की बारिश होने की आशंका

    हल्की बारिश होने की आशंका

    इनके अलावा आज , यूपी, राजस्थान, गुजरात हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में बारिश हो सकती है, तो वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो आज यहां हल्की बारिश होने की आशंका है। यहां पर आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

     इंद्र देवता मेहरबान

    इंद्र देवता मेहरबान

    जबकि दक्षिण में एक बार फिर से बादलों ने आफत पैदा कर दी है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में जमकर बारिश हो रही है और आज भी इन राज्यों पर इंद्र देवता मेहरबान ही रहने वाले हैं।

    मानसून जल्दी विदाई ले सकता है...

    मानसून जल्दी विदाई ले सकता है...

    मालूम हो कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून इस वक्त अंतिम चरण में है और वक्त से पहले दस्तक देना वाला मानसून अब वक्त से पहले विदाई भी लेने वाला है। विभाग के मुताबिक साउथ-वेस्ट मानसून सितंबर से पहले सप्ताह में विदा हो सकता है , आम तौर पर मानसून की वापसी 15 सितंबर के आस-पास होती है लेकिन इस बार मानसून जल्दी विदाई ले सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+