Weather Updates: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, Alert जारी
नई दिल्ली, 16 सितंबर। देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में Orange Alert जारी किया गया है।। विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और उसके आस-पास के इलाकों में आज बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो घंटों के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट, पालम, लोदी रोड, द्वारका, नोएडा, ग्रेटर-नोएडा में बरसात हो सकती है। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उससे सटे आस-पास के राज्यों में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं।
Recommended Video

बहुत भारी बारिश हो सकती है
मौसम विभाग ने इससे पहले कहा था कि 17 सितंबर के दौरान गुजरात राज्य, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है तो वहीं महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मेघवर्षा हो सकती है। जबकि बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोस्टल कर्नाटक, तमिलनाडु के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।

यूपी में आज भी यलो अलर्ट जारी किया गया है
यूपी के कई जिलों में कल से बारिश ने आतंक बरपाया हुआ है। प्रतापगढ़, सुलतानपुर, प्रयागराज, बनारस, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली में कल से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। यूपी में आज भी 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवात डेवलप हो गया है,
विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवात डेवलप हो गया है, जिसकी वजह से ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं गुजरात में तीन दिनों का अलर्ट जारी है। यहां के कई जिले भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गए हैं। यहां भी रेसक्यू ऑप्रेशन जारी है।

भारी बारिश का दौर कई दिनों तक जारी रहेगा
जबकि पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आज से भीषण बारिश के आसार हैं।मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश का ये दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है।
मानसून अपने अंतिम दौर में हैं
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून अपने अंतिम दौर में हैं और इसी कारण इस वक्त ये हर जगह भारी बारिश करा रहा है। उत्तराखंड, लद्दाख, कश्मीर में भा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पर तेज बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications