Weather Updates: हिमाचल-राजस्थान और ओडिशा में आज भी भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, 21 अगस्त। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने अगले 12 घंटों के लिए राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के उप निदेशक राज्य बुई लाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है इसलिए हमने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों सहित राज्य के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
Recommended Video

दिल्ली में आज भी होगी बारिश
तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज भी इंद्र देवता मेहरबान रहने वाले हैं। दिल्ली में कल भी मेघ बरसे थे तो आज भी यहां पर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली में मानसून सक्रिय रहेगा, जिसके कारण यहां पर बरसात का सिलसिला जारी रहेगा।

ओडिशा के कुछ जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी
तो वहीं ओडिशा के कुछ जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी है और यहां पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश की वजह से यहां पर भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गईहै। तो वहीं राजस्थान में आज भारी बारिश होने का अनुमान है।

असम, मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी में भी बरसात होगी
इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी में भी बरसात होगी।

केरल में हल्की बरसात के आसा
तो वहीं पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है, जबकि तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बरसात के आसार नजर आ रहे हैं।
भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications