Weather Updates: गुजरात में आज भी भारी बारिश की आशंका, दक्षिण में Orange अलर्ट, जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 07 अगस्त। इस वक्त कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बादल बरस रहे हैं लेकिन बारिश का अनुपात हर जगह अलग-अलग ही है, कहीं पर बेतहाशा बारिश हो रही है तो कहीं पर हल्की बारिश होने से लोग उमस से ग्रसित हैं फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली में हल्की से सामान्य बारिश होने की आशंका है तो वहीं आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास ही रह सकता है।

केरल में 9 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार

केरल में 9 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार

तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में 9 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार हैं इसलिए यहां पहले से ही Orange अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से यहां पर चेतावनी जारी की गई है।

आज और कल भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है

आज और कल भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है

जबकि गुजरात में अगले पांच दिन तक भारी बारिश के चेतावनी जारी की है, शुक्रवार से यहां पर भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आमजनजीवन प्रभावित हो गया है। तो वहीं यूपी में भी आज जमकर बारिश हो सकती है, बिहार, झारखंड में आज और कल भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

पूरा साउथ इंडिया इस वक्त भारी बारिश की चपेट में

पूरा साउथ इंडिया इस वक्त भारी बारिश की चपेट में

जबकि दक्षिण भारत भारत में तो भारी से भारी बारिश होने की संभावना अगले चार दिनों तक है, वैसे भी पूरा साउथ इंडिया इस वक्त भारी बारिश की चपेट में है, केरल में तो कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

भारी बारिश होने की आशंका

भारी बारिश होने की आशंका

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल ,लक्षद्वीप , तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+