Weather Updates: 5 राज्यों में होगी भारी बारिश लेकिन दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, Alert जारी

नई दिल्ली, 05 मई। देश के मौसम में उठापटक जारी है, कई राज्यों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है लेकिन आईएमडी का ताजा अपडेट कह रहा है कि देश में शुक्रवार को फिर से मौसम बदलेगा क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से उत्तर भारत में गर्मी का दौर जारी हो जाएगा लेकिन इसी बीच अंडमान सागर में उठने वाला साइक्लोनिक प्रेशर चिंता का विषय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

Recommended Video

    Weather Update: मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, इन राज्यों में पड़ने वाली है बारिश | वनइंडिया हिंदी
    5 राज्यों में होगी भारी बारिश लेकिन दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

    आईएमडी ने अपने ट्वीट में कहा है कि अगले 5 दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में प्री मानसून एक्टिविटी देखने तो मिलेगी जिससे इन राज्यों में हल्की बारिश होने की आशंका है तो वहीं एमपी में शुक्रवार और राजस्थान में 7 से लेकर 9 मई तक बारिश होने की आसार दिख रहे हैं। इस दौरान हवाएं तेज चलेंगी, वायु की गति 40-50 किमी / घंटा भी हो सकती है। तो वहीं पर कहीं पर बिजली गिरेगी और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

    5 राज्यों में होगी भारी बारिश लेकिन दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

    तो वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में 07 मई से , मध्य भारत में 08 मई से हीट वेव की स्थिति बनती जा रही है, जिसके कारण मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है। जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु-पुदुचेरी-कराइकल और केरल-माहे में आज से लेकर कल तक भारी बारिश की संभावना है।

    स्काईमेट ने ये कहा

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी देश के कई इलाकों में आज बारिश होने की बात कही है। उसके मुताबिक दिल्ली के करीब एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा भी चल रही है, जिसका असर राजधानी पर पड़ेगा और एक बार फिर से दिल्ली का मौसम गर्म हो जाएगा।

    5 राज्यों में होगी भारी बारिश लेकिन दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

    अगले 24 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश

    जबकि अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु,अंडमान-निकोबार ,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरी राजस्थान, पंजाब, दिल्ली,हरियाणा ,आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में इंद्र देवता मेहरबान हो सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+