Weather Updates: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर यमुना

नई दिल्ली, 28 सितंबर। देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसने आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 29- 30 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी गरज के साथ बारिश होने की बात कही है तो वहीं आज यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी और हिमाचल में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Delhi में Yamuna खतरे के निशान के पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा | वनइंडिया हिंदी | *News
    आज यहां होगी भारी बारिश

    आज यहां होगी भारी बारिश

    हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों के अंदर दक्षिण भारत में मौसम करवट लेगा।

    खतरे के निशान से ऊपर यमुना

    खतरे के निशान से ऊपर यमुना

    तो वहीं राजधानी दिल्ली में आज भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है क्योंकि नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे 206.59 मीटर पर पहुंच गया। जबकि यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

    अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान

    अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान

    मालूम हो कि दिल्ली में आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों तक वर्षा का कोई अनुमान नहीं है। आज राजधानी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

    स्काईमेट ने कही ये बात

    स्काईमेट ने कही ये बात

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश हो सकती है। उसने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार

    जबकि बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+