Weather Updates: देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, दिल्ली में चलेगी 'लू'

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। उत्तर भारत में गर्मी ने अभी से ही अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में पारा चालीस के पार चल रहा है। लोग हैरान-परेशान हैं, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि अगर अप्रैल में ये हाल है तो मई-जून में पारे का क्या हाल होगा? भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले एक हफ्ते के अंदर भी मौसम का यही हाल रहने वाला है और लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा लेकिन कुछ राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है।

Recommended Video

    दिल्ली में गर्मी का सितम, 1950 के बाद पहली बार टूटा ये रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी
    कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

    कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

    आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय क्षेत्र में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी और इस दौरान तेज आंधी एवं बिजली गिरने की भी आशंका है तो वहीं दिल्ली में लू चलने के आसार हैं और इसी कारण यहां पर कई दिनों से यलो अलर्ट जारी है। 12 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं हैं दिल्ली में, ऊपर से तापमान चालीस पार ही रह सकता है।

    धूल भरी आंधी भी चल सकती है

    धूल भरी आंधी भी चल सकती है

    मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक ओडिशा में भी अलग-अलग हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है तो वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, झारखंड, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के लोगों को भी गर्म हवाओं को झेलना पड़ेगा और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

    क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

    हीट वेव की आशंका

    हीट वेव की आशंका

    राजस्थान के डूंगरपुर, झुंझुनूं,सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर, धौलपुर, करौली में हीट वेव की आशंका है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

    हल्की बारिश का अनुमान

    आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराइकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं North East में जमकर बारिश हो सकती है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों मे बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली-261 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 264 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 272 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-243 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -247 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 238 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 246 AQI⁠ खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+