Weather Updates: उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी का रौद्र रूप जारी, कई राज्यों में Heat Wave Alert
नई दिल्ली, 28 अप्रैल। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि दिल्ली समेत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में लू चलने की आशंका है और इन राज्यों में पारा 40 से 44 डिग्री से तक जा सकता है। इसलिए इन सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

हीटवेव अब लोगों को काफी परेशान करेगी
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पश्चिम और उत्तर पश्चिम भारत में चल रही हीटवेव अब लोगों को काफी परेशान करेगी इसलिए सबको काफी सचेत रहने की जरूरत है। जब भी घर से बाहर निकलें अपना सिर और शरीर ढंक कर निकलें।

केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार
हिमाचल, उत्तराखंड , कश्मीर में में भी गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा , अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ जिलों के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की बात कही
तो वही मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने भी अगले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र और अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की बात कही है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना
तो वहीं अगले 24 से 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र ,तेलंगाना,सिक्किम पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तो वहीं एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिम असम के आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। जिससे विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications