Weather Updates: प्रचंड गर्मी के आगोश में उत्तर भारत, 5 दिनों के लिए 8 राज्यों में जारी हुआ 'लू' का अलर्ट

नई दिल्ली, 08 अप्रैल। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है। अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आने वाले दिन और परेशानी भरे हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में 'लू' चलने की आशंका है इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्लीवालों को भी भयंकर गर्मी का सामना कर पड़ेगा

दिल्लीवालों को भी भयंकर गर्मी का सामना कर पड़ेगा

तो वहीं दिल्लीवालों को भी भयंकर गर्मी का सामना कर पड़ेगा, देश की राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और लोगों को यहां भी लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक भी जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का यही हाल हो सकता है।

मुंबई का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया

मुंबई का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया

जम्मू , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी गर्मी की चपेट में है तो वहीं विदर्भ और महाराष्ट्र क्षेत्रों में भी लू चल रही है, मुंबई का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था तो वहीं अकोला, जलगांव और अहमदनगर के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। कल यहां अकोला सबसे गर्म स्थान रहा, यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आने वाले दिनों में यही हाल रहने वाला है।

हीट वेव का आतंक जारी रहेगा

हीट वेव का आतंक जारी रहेगा

जबकि राजस्थान, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में हीट वेव का आतंक जारी रहेगा और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के आसार

तो वहीं 9 अप्रैल को दक्षिण अंडमान सागर के साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के आसार नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के आसार दिख रहे हैं और इस वजह से इन जगहों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है।

 ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली-258 AQI⁠ खराब
  • पंजाबी बाग- 264 AQI⁠ खराब
  • शादीपुर- 273 AQI⁠ खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-249 AQI⁠ खराब
  • अशोक विहार -243 AQI⁠ खराब
  • एनएसआईटी द्वारका- 238 QI⁠ खराब
  • लोधी रोड, 242 AQI⁠ खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+