गर्मी से परेशान इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में आ सकता है धूल भरा तूफान, Skymet ने दी चेतावनी

मुंबई। इस वक्त मुंबई जहां बारिश से बेहाल है, वहीं दूसरी ओर पंजाब-हरियाणा बारिश के लिए तरस रहे हैं और यहां पर लोग गर्मी से बुरी तरह से परेशान हैं, यहां पारा 45 पार हो गया है, स्काईमेट के अनुसार, इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चूंकि यह मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है, इसलिए पंजाब और हरियाणा में नमी की मात्रा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जिसके चलते अगले 24 से 36 घंटों के दौरान धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में आ सकती है धूल भरी आंधी

इन राज्यों में अगले कुछ घंटों में आ सकती है धूल भरी आंधी

तो वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा और आज भी यहां भारी बारिश होने की आशंका है, , विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है, इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में 4 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है, इस दौरान तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी आशंका है।

मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक आज कोंकण, गोवा और तेलंगाना में भारी से भारी बारिश के आसार है, जबकि केरल , कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश होने की आंशका है, इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा द्वारका, अहमदाबाद, भोपाल, जबलपुर, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी और मुक्तेश्वर पर है।

चेन्नई में बढ़ता जल संकट

चेन्नई में बढ़ता जल संकट

स्काईमेट के मुताबिक चेन्नई में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण यहां जल संकट मंडरा रहा है क्योंकि जलाशयों में क्षमता के मुकाबले बहुत कम पानी बचा है। जुलाई के पहले सप्ताह में चेन्नई में शुष्क मौसम ज्यादातर समय रहेगा जिससे स्थितियां और विकट हो सकती हैं।आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में सामान्यतः 27 जून तक 47.2 प्रतिशत बारिश होती है लेकिन इस साल महज़ 6.3 प्रतिशत बारिश हुई है, जो सामान्य से 87 प्रतिशत कम है।

यहां हो सकती है बारिश

यहां हो सकती है बारिश

अगले कुछ घंटों में महाराष्‍ट्र के कई इलाकों के साथ मेघालय और असम में भी भारी बारिश के संकेत हैं। स्‍काइमेट वेदर ने अगले 24 घंटों में अलीबाग, कोल्‍हापुर, मुंबई, मुंबई सबअर्बन, नागपुर, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्‍नागिरी, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग और ठाणे में मामूली से भारी बारिश होगी। साथ ही यहां बिजली चमकने और गरज के भी आसार बताए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+