दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, यूपी के इन 20 जिलों में हाई अलर्ट, बढ़ेगी गलन

Weather Updates: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में हैं, रविवार को भी राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है, लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है क्योंकि कोहरे ने दृश्यता को काफी कम कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं यूपी-बिहार-एमपी भी कोहरे के आगोश में हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर, इन राज्यों में अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    यूपी के इन 20 जिलों में हाई अलर्ट

    यूपी के इन 20 जिलों में हाई अलर्ट

    कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। देश में आज 6348 ट्रेनें रद्द हैं तो वहीं 13 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। ठंड से कांप रही यूपी के 20 जिलों में दिन के तापमान में बेहद गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे गलन बढ़ने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने यूपी पंजाब समेत पांच राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और कहा था कि आने वाले तीन दिनों में अब उत्तर भारत के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है।

     20 जिलों में भारी ठंड का हाईअलर्ट

    20 जिलों में भारी ठंड का हाईअलर्ट

    आईएमडी ने राज्य के 20 जिलों में भारी ठंड का हाईअलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं अलीगढ़, आगरा,हमीरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कानपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, वाराणसी और सोनभद्र।

    कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिलेगा

    मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 16 जनवरी के बाद दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को घना कोहरा होने का अनुमान लगाया था और तापमान भी 3-4 ℃ तक की गिरावट की बात कही थी।

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में कई राज्य

    बर्फीली हवाओं की चपेटे में कई राज्य

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन तमिलनाडु- कर्नाटक में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं अगले 3 दिन नार्थ इंडिया के कई राज्य कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेटे में रहेंगे और लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।

    आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है

    उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया तो वहीं दूसरी ओर अमृतसर, पटियाला और अंबाला -25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। तो वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+