Weather: जनवरी में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सस्पेंड

नई दिल्ली, 23 जनवरी। इस वक्त पूरा उत्तर भारत बुरी तरह से ठंड की चपेट में है। जनवरी में हो रही बेमौसम बरसात ने आमजनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आपको जानकर हैरत होगी कि जनवरी में बारिश ने दिल्ली में 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल के पहले महीने में अब तक राजधानी में 88.2 मिमी बारिश हो चुकी है। इतनी बारिश इससे पहले 122 साल पहले हुई थी।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir में ठंड का सितम, Mata Vaishno Devi में हुई भारी बर्फबारी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में जनवरी में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड

    दिल्ली में जनवरी में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड

    मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में इससे पहले सबसे अधिक वर्षा 1989 में हुई थी जब राजधानी शहर में 79.7 मिमी बारिश हुई थी। फिलहाल दिल्ली को अगले तीन दिन तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है सोमवार-मंगलवार को भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। केवल दिल्ली में ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी बरसात का दौर जारी रहेगा।

    वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सस्पेंड

    वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सस्पेंड

    आईएमडी के मुताबिक 26 जनवरी से शीतलहर और कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर उत्तर भारत को इस महीने ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। तो वहीं खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी के लिए हेलीकाप्टर सेवा को फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया है लेकिन नए ट्रैक पर बर्फबारी के बावजूद यात्रा जारी है।

    कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया

    कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया

    आपको बता दें कि मैदानी इलाके जहां बारिश के कारण गीले हैं वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से कश्मीर, हिमाचल के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चला गया है तो कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। कश्मीर के बनिहाल और रामबन के बीच भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर रविवार को काफी वक्त के लिए यातायात बाधित रहा।

    मुंबई में भी हो सकती है बारिश

    मुंबई में भी हो सकती है बारिश

    बेमौसम बरसात से महाराष्ट्र भी नहीं बचा है। आईएमडी के मुताबिक आज मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है।

    हल्की तीव्रता वाली बारिश के आसार

    तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है और कहा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की तीव्रता वाली बारिश के आसार दिख रहे हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी इसलिए सबको काफी सचेत रहने की आवश्यकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+