Weather Updates: दिल्लीवालों को इस सप्ताह मिलेगी गर्मी से राहत! IMD ने बताया इस दिन होगी बारिश
नई दिल्ली, 11 मई: राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। यूपी, मध्य प्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में लू और भयंकर गर्मी ने लोगों झुलसा दिया है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 13 से 15 मई तक लू यानी हीटवेव चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वीकेंड पर हीटवेव के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होने और उमस भरी गर्मी की संभावना है।

दिल्ली में 16मई को बारिश होने की संभावना
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि, 13 से 14 मई तक, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति विकसित हो सकती है। एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 मई के आसपास आ रहा है, और इस विक्षोभ के यहां पहुंचने के बाद ही दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। जिससे दिल्ली को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन इससे उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक लू की स्थिति बनेगी
निजी एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में तापमान बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान असानी के प्रभाव में क्षेत्र में पुरबाई चल रही है, लेकिन आर्द्रता के स्तर में बढ़ोतरी परेशानी का सबब बन सकती है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि, पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक लू की स्थिति बन सकती है।
Recommended Video

राजस्थान और विदर्भ भीषण गर्मी की चपेट में
आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि, आज पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ में लगभग 7-8 जगहों पर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां लू भी चल रही है। अगले 3-4 दिनों तक यह जारी रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर असनी का चक्रवात अब पूर्व की ओर बढ़ गया है, यह अब मछलीपट्टनम के पूर्व में है। आज तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है और उन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्यों पर चक्रवात आसनी का आसर
स्काईमेट वेदर के अनुसार चक्रवात आसनी 11 मई की शाम तक कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा और फिर यह उत्तर पश्चिम बंगाल में उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तटीय ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications