IMD Updates: ठंड के तांडव और कोहरे के कोहराम के बाद अब सताएगी गर्मी, मौसम विभाग का अपडेट डराने वाला
Weather Updates: दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से कांप रहा है और लोग ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं कि 'अब सर्दी का प्रकोप कम कर दो प्रभु'। तो वहीं अब मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले वक्त में अब लोग सर्दी से नहीं बल्कि गर्मी से परेशान रहेंगे।

क्योंकि अप्रैल से जून के बीच अलनीनो और दक्षिण दोलन इफेक्ट काफी स्लो होगा जिससे गर्मी ज्यादा पड़ेगी तो वहीं जुलाई में ला नीना इफेक्ट काफी प्रभावी रहेगा, जिसकी वजह से इस साल मानसून के काफी अच्छे रहने के आसार हैं।
मालूम हो कि इंडिया में अलनीनो इफेक्ट जब प्रभावी होती है तो कम बारिश होती है लेकिन जब ला नीना इफेक्ट होता है तो ज्यादा बारिश होती है इसलिए इस बार उम्मीद की जा रही है कि इस बार मेघ जमकर बरसेंगे और मानसून सामान्य से बहुत ज्यादा अच्छा रहेगा तो वहीं जून में कई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय रहेंगे, जिससे काफी बरसात होगी और मानसून पिछले साल से बेहतर रहेगा।
आपको बता दें कि इस वक्त उत्तर भारत भयंकर कोहरे की मार सह रहा है। हालांकि पहले से सर्दी में कुछ ऊपर-नीचे हुआ है लेकिन अभी भी कुछ राज्य कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इस कारण वहां जमकर बारिश और बर्फबारी हो रही है, हालांकि स्नोफॉल से सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं लेकिन इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है और इसके कारण बर्फीली हवाएं भी चल रही है।
कोहरे का अलर्ट जारी किया गया
आज भी दिल्ली -एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी है तो वहीं पंजाब,हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार - झारखंड में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पूर्वोत्तर में मौसम फिलहाल के लिए ड्राई है लेकिन अगले दो दिनों में यहां पर बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल जहां-जहां कोहरे का अलर्ट जारी है, वहां-वहां लोगों को मौसम विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करने के निर्देश लोगों को दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications