Weather Updates: दिल्ली- NCR में अब चलेगी शीतलहर, तमिलनाडु में बारिश ने बरपाया कहर, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Weather Updates Today: दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी, भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट थोड़ा डराने वाला है।

आईएमडी ने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर तेजी से पारा गिरेगा और यहां शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा और इस कारण ठिठुरन बढ़ेगी।
पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है
मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसके कारण एकदम से सर्दी बढ़ गई है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया
आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया है, जो कि नार्मल तापमान से करीब 3 डिग्री कंम था। फिलहाल आज यहां आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है और दिन में धूप निकलेगी जिससे लोगों को राहत रहेगी तो वहीं कल के बाद यहां पर हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं, जिसके कारण यहां पर सर्दी बढ़ सकती है।

आज भी धुंध की चादर छाई हुई है
दिल्ली-एनसीआर में आज भी धुंध की चादर छाई हुई है और आज भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही चल रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 321 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 333 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 339 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 335 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -353 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 373 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -392 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तमिलनाडु में भारी बारिश का Alert, 1 की मौत
आज नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में बरसात कहर बरपा सकती है। तमिलनाडु में भारी बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश होने की संभावना
यहां के के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, रेलवे ने अपनी कई ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में मौसम बिगड़ा हुआ है, तमिलनाडु में तो कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं बरसात के काऱण पेड़ गिरने से कल चेन्नई के पास 1 व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
कश्मीर के कई इलाकों में पारा माइनस के नीचे
तमिलनाडु की बरसात का असर कर्नाटक में भी पड़ रहा है, यहां भी बदली छाई हुई है तो वहीं बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क है तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी होने की आशंका है तो वहीं कश्मीर के कई इलाकों में पारा माइनस के नीचे चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications