अगले दो घंटों में यूपी के इन शहरों में हो सकती है भारी बारिश, रहें सतर्क

लखनऊ। अगले दो घंटों के दौरान यूपी के कई शहरों में भारी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चंद घंटों के भीतर यूपी के बुलंदशहर, मथुरा, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है और इस दौरान बिजली भी चमक सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जबकि राजधानी लखनऊ में अगले 24 घंटों में रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना है।

यूपी के इन शहरों में हो सकती है भारी बारिश

यूपी के इन शहरों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम में आद्रता अधिक होने के कारण थोड़ी-थोड़ी देर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, रविवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री, बहराइच का 25 डिग्री, गोरखपुर 26 डिग्री, अलीगढ़ का 25 डिग्री सेल्सियस डिग्री पारा दर्ज किया गया।

भारी से भारी बारिश होने का अनुमान

भारी से भारी बारिश होने का अनुमान

मौसम का हाल बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के भागों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है।

अधिकांश भागों में मॉनसून के सामान्य बने रहने की आंशका

अधिकांश भागों में मॉनसून के सामान्य बने रहने की आंशका

जबकि केरल और तमिलनाडु के अलावा देश के अधिकांश भागों में मॉनसून के सामान्य बने रहने की आंशका है, इसके अलावा लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु में मॉनसून की स्थिति कम बनी रह सकती है।

बारिश का दौर यहीं नहीं थमने वाला

बारिश का दौर यहीं नहीं थमने वाला

भीषण बारिश का दौर यहीं नहीं थमने वाला है, बारिश लगातार 29, 30 और 31 जुलाई तक जारी रह सकती है, 29 जुलाई को गुजरात, गोवा, कोंकण, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भीषण बारिश हो सकती है. वहीं गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+