Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update Today: हिमाचल रीजन में बना पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव केवल 24 घंटों तक ही रहने वाला है लेकिन आज के बाद ताप बढ़ेगा।

Weather Update Today:

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रही बारिश की वजह से लोग और किसान काफी परेशान चल रहे हैं क्योंकि ये बेमौसम बरसात जहां सेहत के लिए अच्छी नहीं है, वहीं दूसरी ओर ये बारिश रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है।

विक्षोभ का असर आज भर रहेगा

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि विक्षोभ का असर आज भर रहेगा और इसी वजह से आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। आईएमडी ने आज भी दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी की आबोहवा में सुधार

दिल्ली में आज भी बारिश होगी यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है तो वहीं बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में काफी सुधार हुआ है, यहां प्रदूषण कम हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 199 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली174 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 145 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -187 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 146 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 188 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

हल्की बारिश हो सकती है

तो वहीं आज साउथ के राज्यो में भी तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रा में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं राजस्थान के कई जिलों में आज भी ओलावृष्टि हो सकती है जबकि यूपी के कई जिलों में आज भी बरसात होने के आसार हैं लेकिन मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि बारिश होने की वजह से कई राज्यों में भले ही तापमान गिर गया है लेकिन विक्षोभ का असर खत्म होते ही एकदम से तापमान बढ़ेगा और लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+