Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी आंधी-पानी की आशंका, UP में Orange Alert

Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लगातार बारिश होने के कारण तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है।

 Weather Update Today:

Weather Update Today: भारत के कई प्रदेशों में बेमौसम बरसात ने लोगों को तंग किया हुआ है। गुरुवार को देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हुई है, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कल शाम शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया हुआ था।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

उसने चेतावनी देते हुए हुए कहा था कि हिमाचली रीजन में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पूरे नार्थ में 30 से लेकर 02 अप्रैल तक भारी बारिश के आसार हैं। आईएडीम ने आज भी दिल्ली-एनसीआर, बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी और हिमाचल के कई जिलों में Orange Alert

तो वहीं कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है तो यूपी और हिमाचल के कई जिलों में Orange Alert है। लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को बोला गया है।

दिल्ली में जमकर बरसे बादल

तो वहीं देश के दिल यानी कि दिल्ली की बात करें तो कल शाम यहां पर भारी बारिश देखी गई है। मौसम की खराबी की वजह से गुरुवार देर शाम बारिश और आंधी के कारण दिल्ली हवाईअड्डे से करीब 22 उड़ानों के मार्ग को डायवर्ट करना पड़ा था और आज भी कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है। आज भी मौसम यहां पर गीला था, यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तो वहीं बीते दिनों बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में सुधार देखा गया है लेकिन अभी भी प्रदूषण का लेवल अधिक ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 197 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 145 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली187 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 136 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -188 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 143 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 198 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं पू्र्वोत्तर के राज्यों में आज भी आंधी-पानी और ओलावृष्टि की आशंका है तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी , केरल और आंध्र प्रदेश में आज हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+