Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई प्रदेशों में इस वक्त बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली हुई है।

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना हो गया है लेकिन बारिश की वजह से अन्नदाता जरूर परेशान हैं क्योंकि ये बारिश फसलों के लिए अच्छी नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मई महीने के पहल हफ्ते में देश के कई राज्यों में बारिश और तूफान की आशंका बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश की आशंका
आईएमडी ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि अगले चार -पांच दिनों तक मौसम का यही हाल दिल्ली में रहेगा, मतलब की मौसम गीला रहेगा और हवाएं चलेंगी।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम हुआ
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वैसे लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम हुआ है । The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 176 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 192 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 165 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 186 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 154 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 176 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने के आसार हैं।
ओला गिरने की संभावना
जहां दिल्ली-एनसीआर में बारिश का ये हाल रहने वाला है, वहीं दूसरी ओर करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, मेरठ, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, लखनऊ, झांसी, सुलतानपुर में हल्की बारिश होने का आसार अगले दो -तीन घंटों में दिखाई दे रहे हैं। जबकि आज हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और राजस्थान में ओला गिरने की संभावना भी दिखाई दे रही है।
न्यूज एजैंसी स्काईमेट ने ये कहा
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी न्यूज एजैंसी स्काईमेट ने कहा कि आज से लेकर अगले तीन-चार दिनों तक विदर्भ, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय , मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, यूपी-बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र , उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश होगी, पहाड़ी स्थानों पर बर्फबारी संभव है तो वहीं मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश से पहले आंधी के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications