Weather Update Today: कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश होने की आशंका बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है,ऐसा कहना मौसम विभाग का है।

 Weather Update Today

Weather Update Today: देश में इस वक्त कई जगहों पर गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अब बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 17 से 20 मार्च के बीच में दिल्ली-एनसीआर में बादलों और बारिश का साया रहेगा, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रह सकता है, हालांकि अगर बरसात होगी तो तापमान में स्पष्ट रूप से गिरावट आएगी। वैसे बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम होगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 115 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 123 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 212 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 201 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 187 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 122 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। जहां राजधानी दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में भी आज और कल आंधी-पानी के आसार हैं तो वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्री-मानसून गतिविधियां

वैसे जहां आईएमडी ने मौसम का हाल ये बताया है, वहीं दूसरी ओर मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक बढ़ती गर्मी की वजह से इस बार देश के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां पहले ही जारी होने जा रही है। उसके मुताबिक प्री-मानसून
गतिविधिया 16 मार्च से 23 मार्च के बीच चालू होंगी और लोगों से गर्मी से निजात मिलेगी तो वहीं उसके मुताबिक अगले 24 घंटों के अंदरर पूर्वोत्तर के राज्यों, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश होने के आसार हैं, जबकि पहाड़ों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+